2007 में युवराज को नजरअंदाज करके सचिन ने क्यों दिलाई थी धोनी को टीम इंडिया की कप्तानी, सचिन ने किया इस चीज का खुलासा-

sachin tendulkar and ms dhoni

आपको बता दें,कि कैप्टन कूल के नाम से मशहूर महेंद्र सिंह धोनी शानदार कप्तानों के लिस्ट में गिने जाते हैं। धोनी ने अपने कप्तानी में भारतीय क्रिकेट टीम को आईसीसी का खिताब जीताया हैं और पूरी दुनिया भर में महेंद्र सिंह धोनी के बहुत सारे फैंस मौजूद हैं। जिसकी वजह से उनसे संबंधित खबरें सोशल मीडिया पर बहुत ही तेजी से वायरल होती रहती हैं। पर हाल ही में क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर ने महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी को लेकर एक बड़ा खुलासा किया।

सचिन ने इंफोसिस के द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम में महेंद्र सिंह धोनी की शुरुआती कप्तानी के बारे में बताते हुए कहा,कि उस समय भारतीय टीम में कई शानदार खिलाड़ी मौजूद थे। लेकिन उसके बावजूद भी मैंने धोनी को ही कप्तान बनाया। उन्होंने कहा कि हम इंग्लैंड में मौजूद थे। जब मुझे कप्तानी की पेशकश की गई थी तो मैंने कहा कि हमारे पास टीम में एक बहुत ही अच्छा लीडर मौजूद हैं। जो अभी भी जूनियर हैं। वह एक ऐसा व्यक्ति हैं। जिसे आपको करीब से देखना चाहिए।मैंने उसके साथ बहुत सारी बातचीत की हैं। विशेष रूप से मैदान पर जहां मैं पहली स्लिप में फील्डिंग करता हूं।

उस दौरान मै उससे पूछता हूं, कि आप क्या सोचते हैं। हालांकि राहुल कप्तान थे। लेकिन मैं उनसे भी पूछता लेकिन मुझे जो प्रतिक्रिया धोनी से मिलती थी। वह बहुत संतुलित शांत और बहुत परिपक्व होती हैं।अच्छी कप्तानी करना विपक्षी कप्तान से एक कदम आगे रहने जैसा है और उन्होंने आगे कहा कि महेंद्र सिंह धोनी जब जूनियर थे। वह शुरुआत से ही बहुत ही स्मार्ट हैं। आपको 10 गेंदों में 10 विकेट नहीं मिलेंगे यह तुरंत नहीं होता हैं। आपको इसकी योजना बनानी होगी। उस समय मैंने कप्तानी के सभी गुण महेंद्र सिंह धोनी में देखा। इसीलिए मैंने उनके नाम की सिफारिश की।आपको बता दें,कि सचिन तेंदुलकर भी 2011 मैं धोनी की कप्तानी में खेले थे। और उसके बाद साल 2013 में उन्होंने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top