CSK को मिली जीत तो MS Dhoni को गले लगाने मैदान पर दौड़ीं जीवा, वायरल वीडियो –

ms dhoni
एमएस धोनी (MS Dhoni) की अगुवाई वाली टीम चेन्नई सुपर किंग्स ने बुधवार को दिल्ली कैपिटल्स को 27 रनों से हरा दिया। मैच के बाद का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें धोनी की लाडली बेटी जीवा अपने पापा से मिलने के लिए मैदान पर दौड़ लगाते दिखाई दे रही हैं। चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में खेले गए मैच में माही की पत्नी साक्षी धोनी भी मौजूद थीं।सोशल मीडिया पर धोनी के ये सिक्स तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें उनकी पत्नी साक्षी और बेटी जीवा को जश्न मनाते हुए देखा जा सकता है। बता दें कि आईपीएल 2023 में ये पहली बार है जब साक्षी और जीवा चेन्नई सुपर किंग्स का मैच देखने पहुंची हों। स्टेडियम में दोनों को देखकर फैंस भी बेहद खुश हैं।
धोनी का सिक्स, खुशी से झूमी जीवा और साक्षी
एमएस धोनी ने मैच के 19वें ओवर में दिल्ली कैपिटल्स के बाएं हाथ के तेज गेंदबाज खलील अहमद पर हमला बोला। इस ओवर में उन्होंने 2 छक्के और एक चौका सहित 18 रन बनाए। इस बीच सबसे ज्यादा लाइमलाइट धोनी के पहले सिक्स पर रही। माही के इस शॉट पर स्टेडियम में धोनी-धोनी की गूंज तो उठी ही साथ में साक्षी धोनी के साथ उनकी बेटी जीवा के जश्न ने सबका दिल जीत लिया।

जीवा खेल की अच्छी समझ रखती हैं, वो पहले भी कई बार अपने पिता का हौंसला बढ़ाने मैदान में जाती रही हैं। उन्हें खुद भी खेलने का शौक है, वो फुटबॉल खेलना पसंद करती हैं। उनका धोनी के साथ फील्ड पर मौजूदगी का फोटो CSK ने भी शेयर किया है। चेन्नई की टीम पहले भी उनके फ़ोटोज शेयर करती रही है। उनकी सोशल मीडिया पर अच्छी ख़ासी फैंस फॉलोइंग भी है। वैसे धोनी का भी पहला प्यार फुटबॉल ही था, वो क्रिकेटर बनने से पहले फुटबॉल के अच्छे खिलाड़ी रह चुके हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top