विराट कोहली और अनुष्का शर्मा ने पंजाबी बीट पर जमकर किया डांस, वीडियो हुआ तेजी से वायरल-

virat anushka dance video

आपको बता दें,कि अनुष्का शर्मा और विराट कोहली का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा हैं। जिसमें वह पंजाबी सिंगर के गाने “एलिवेटेड” पर झूमते हुए नजर आ रहे हैं। इस वीडियो को अनुष्का ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया हैं। जिसमें विराट कोहली ब्लैक टी शर्ट और ग्रे पैंट पहने हुए दिखाई दे रहे हैं। और बेसबॉल कैप में भी नजर आ रहे हैं। और वही अनुष्का शर्मा जींस के साथ प्रिंटेड शर्ट पहने हुए नजर आ रही हैं।

इस वीडियो में डांस करते हुए विराट कोहली से अनुष्का शर्मा टकरा जाती हैं। और इस वीडियो को शेयर करते हुए अनुष्का शर्मा ने कैप्शन में लिखा हैं। “डांस पे चांस”आपको बता दें,कि “डांस पे चांस” गाना अनुष्का शर्मा की पहली फिल्म रब ने बना दी जोड़ी का गाना हैं।जिसमें वह शाहरुख खान के साथ काम करते हुए नजर आई थी।

अनुष्का की अगली फिल्म “चकदा एक्सप्रेस” हैं। जिसमे वह भारतीय गेंदबाज झूलन गोस्वामी की भूमिका निभाती हुई वह नजर आएंगी। यह फिल्म जल्दी ही रिलीज होने वाली हैं। हालांकि इसका डेट अभी तक जारी नहीं हुआ हैं। जिसकी वजह से यह वीडियो काफी तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। और लोग इसे काफी पसंद भी कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top