फैंस के एक गुजारिश में छक्के जड़ने वाले ये महान खिलाडी अब नहीं रहे 88 के उम्र में देश दुनिया को कहा अलविदा , PM मोदी ने ट्वीट कर जताया शोक :-

SALIM DURRANI

क्रिकेट जगत के जाने माने मशहूर एवं दिग्गज पूर्व क्रिकेटर बल्लेबाज सलीम दुर्रानी ने 88 साल की उम्र में बेहद गंभीर बीमारी के चलते पूरे क्रिकेट जगत और देश दुनिया को अलविदा कहा | वह कैंसर से जूझ रहे थे , जिसके चलते गुजरात के जामनगर में आखिरी सांस ली | उनके निधन पे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने दुख जताते हुए ट्वीट किया और कहा कि उन्होंने क्रिकेट की दुनिया में भारत के उत्थान में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई |

Salim Durani dies at 88 | Sports News,The Indian Express

सिर्फ यही नहीं बल्कि पीएम मोदी ने पूर्व क्रिकेटर को अपने आप में एक संस्था बताया, और कहा की उनके निधन से मैं आहत हूँ ,और उनके परिवार और दोस्तों के प्रति संवेदना व्यक्त करता हूँ | बता दें की सलीम दुर्रानी का निधन 2 अप्रैल को जामनगर में हुआ और उनके निधन का कारण लंबे समय से चल रही उनकी कैंसर की बीमारी है | जिसके चलते 88 साल की उम्र में उन्होंने आखिरी सांस ली |

सलीम दुर्रानी जी का क्रिकेट जगत की दुनिया में अहम योगदान रहा है | उन्होंने करीब 13 साल तक भारतीय क्रिकेट टीम का प्रतिनिधित्व किया. वह दर्शकों की मांग पर छक्का मारने के लिए मशहूर थे | और बता दें कि वह पहले ऐसे क्रिकेटर थे, जिन्हें अर्जुन अवॉर्ड से नवाजा गया था | यह सम्मान उन्हें 1960 में मिला था | भारत के लिए 29 टेस्ट खेल चुके, सलीम दुर्रानी एक शतक और सात अर्धशतक की मदद से 1202 रन बनाए थे 75 विकेट के साथ |

Salim Durani Died:टीम इंडिया के पूर्व दिग्गज क्रिकेटर सलीम दुर्रानी का  निधन, Pm मोदी ने दी श्रद्धांजलि - Former Team India Veteran Cricketer Salim  Durani Passed Away, After Battling ...

सलीम दुर्रानी का जन्म 11 दिसंबर 1934 को अफगानिस्तान के काबुल में हुआ था लेकिन भारत-पाकिस्तान बंटवारे के समय दुर्रानी का परिवार भारत आ गए थे | लेकिन उससे पहले जब वह सिर्फ आठ वर्ष के थे तब उनका परिवार पाकिस्तान के कराची जाकर बस गया था | भारत में आने के बाद धीरे-धीरे सलीम की क्रिकेट में दिलचस्पी बढ़ी 1960-70 के दशक में सलीम ने अपने ऑलराउंड प्रदर्शन से पहचान बनाई |

बता दें की 1960 में मुंबई टेस्ट में डेब्यू करने वाले सलीम छक्के लगाने के लिए ज्यादा मशहूर थे | इसलिए उन्हें सिक्सर मैंन भी कहा जाता था | सलीम ने आखिरी टेस्ट फरवरी 1973 में मुंबई में इंग्लैंड के खिलाफ खेला और क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद सलीम बॉलीवुड इंडस्ट्री में भी कदम रखा और फिल्म ‘चरित्र’ में परवीन बॉबी के साथ काम करते हुए नजर आए |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top