“मैंने नेहाल से कहा कि…”, सूर्यकुमार यादव ने RCB को हराकर बताई अपनी असली ताकत, जीत का हीरो बनकर खोला बड़ा राज

surya kumar yadav

आपको बता दें,कि आई पी एल 2023 का 54 वां मुकाबला मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच खेला गया। यह मैच वानखेड़े स्टेडियम में खेला गया। इस मैच में मुंबई ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया। इसके बाद आरसीबी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 6 विकेट के नुकसान पर 199 रन बनाया। इसके बाद जवाब में उतरी विपक्षी टीम मुंबई इंडियंस ने यह स्कोर 6 विकेट और 21 गेंद शेष रहते हुए ही हासिल कर लिया।

मुंबई को मिली इस जीत के बाद सूर्यकुमार यादव को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया और आरसीबी की तरफ से मुंबई के लिए सूर्य कुमार यादव ने 35 गेंदों में 83 रन की शानदार पारी खेलकर RCB को इस मैच से काफी दूर कर दिया। प्लेऑफ में जगह बनाने के लिए दोनों ही टीमो के लिए यह मैच बहुत ही महत्वपूर्ण था। जिसमें मुंबई इंडियंस की टीम इस मैच को जीतने में कामयाब हो गई। सूर्यकुमार यादव ने अपने बयान में कहा कि टीम के नजरिए से यह मैच बहुत जरूरी था और मैं योगदान दे पाया तो मुझे बहुत अच्छा लग रहा हैं।

जो मुझे धीमी गेंदबाजी कर रहे थे और तब मैंने नेहल से बात की थी। अगर ऐसा होता तो हम डबल चुराएंगे। घर पर बाउंड्री की बात है,तो हमारी तरफ से रहता है, कि मैं कंफर्ट जोन से बाहर आकर बल्लेबाजी करता हू और वही रन बनाता हूं। जहां मेरी ताकत है और वही मुंबई इंडियंस की टीम अपना एक कदम आगे बढ़ाया और इस मैच में आरसीबी को हराने के बाद मुंबई इंडियंस की टीम 8 वें से तीसरे स्थान पर पहुंच गई।

मुंबई का यह 11 मैचों में छठी बार जीत हैं। मुंबई इंडियंस का 12 अंक हो गया और उसका नेट रन रेट -0.255 का हो गया हैं। मुंबई इंडियंस की टीम धीरे-धीरे प्लेऑफ में जगह बनाते हुए नजर आ रही हैं। मुंबई को अभी भी तीन और मैच खेलने हैं। ऐसे में उनके प्लेऑफ में पहुंचने की संभावना बढ़ गई हैं। आपको बता दे,कि मुंबई इंडियंस ने अभी तक खेले गए 11 मैचों में से छह मैच में जीत हासिल की हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top