शिखर धवन ने 2 पंजाबी शानदार क्रिकेटरों की वजह से हासिल किया कोटला का किला, जिसके बाद अपने ही घर में हार गई दिल्ली की टीम-

dc vs pbks

IPL 2023 का 59 वां मुकाबला 13 मई को खेला गया। यह मुकाबला दिल्ली के अरुण जेटली क्रिकेट स्टेडियम देखने को मिला।जहां पर दिल्ली कैपिटल्स का सामना पंजाब किंग्स की टीम से होता हैं। डेविड वॉर्नर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी के लिए शिखर धवन की टीम को न्योता दिया। वही पंजाब की टीम बल्लेबाजी की शुरुआत करते हुए 7 विकेट के नुकसान पर 168 रन का लक्ष्य बनाया। इसके बाद दिल्ली कैपिटल की टीम इस लक्ष्य को हासिल करने के लिए मैदान पर उतरी और 31 रनों से यह मुकाबला हार गई।

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने के लिए उतरी पंजाब की शुरुआत बहुत ही खराब थी। पावर प्ले के छह ओवरों में ही टीम ने तीन विकेट गंवा दी थी। इस दौरान शिखर धवन (7) और जितेश शर्मा (5) का विकेट गिरा। इशांत शर्मा ने लिविंगस्टोन और शिखर को आउट कर दिया। जबकि जीतेश अक्षर का शिकार बन गए। 6 ओवरों के बाद स्कोर 46/3 था।वहीं 11वें ओवर में मिशेल र्माश काफी मंहगे खिलाड़ी साबित हुए। उन्होंने इस ओवर में कुल 21 खर्च किए। पहली और दूसरी गेंद पर प्रभसिमरन और सैम करन ने सिंगल डबल रन बटोरे। इसके बाद अगली बाॅल वाइड रही और आखिर में पंजाब को 1 रन मिला। 11 ओवर के बाद स्कोर 87/3 रहा।

प्रभसिमरन ने जड़ा शतक और सैम करन हुए आउट

41 गेंदों पर छक्का चौका मारकर प्रभसिमरन सिंह ने अपने आईपीएल करियर का पहला अर्धशतक बनाया। वही 13 वें ओवर के बाद स्कोर 99/3 रहा।वही 20 रन की पारी खेलने के बाद सैम करन हकीम खान की गेंद पर प्रवीण दुबे के हाथ से आउट हो गए। उन्होंने 24 गेंदों में एक चौका लगाया और 15 वें ओवर के बाद स्कोर 117/4 रहा।

हरप्रीत बरार का गिरा विकेट

17 वें ओवर की पहली गेंद पर कुलदीप यादव हरप्रीत बरार का विकेट हासिल करने में कामयाब हो गए। बरार ने 5 गेंदों में 2 रन बनाया। उनका कैच मिशेल मार्श ने पकड़ा। उनका स्कोर 17 ओवर के बाद141/5 रहा।

दिल्ली कैपिटल्स की हुई हार

दिल्ली कैपिटल्स पंजाब के द्वारा दिए गए लक्ष्य को हासिल करने में नाकामयाब रही। और वही हरप्रीत बरार ने 4 विकेट निकाले। नाथन एलिस और राहुल चाहर के हाथों दो-दो सफलता लगी। डेविड के अलावा दिल्ली के लिए कोई भी अच्छी पारी नहीं खेल सका। उसके बाद टीम को 31 रन से मैच हारना पड़ गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top