जल्द वापसी करेंगे ऋषभ पंत, बिना किसी सहारे के चलते हुए देखा गया ऋषभ पंत को जिसे देखकर भारतीय क्रिकेट फैंस खुशी से झूम उठे।

ishabh pant walking without baisakhi

ऋषभ पंत ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया हैं। जिसमें वह बिना स्टिक के सहारे चलते हुए दिखाई दे रहे थे। आपको बता दें,कि ऋषभ पंत एक कार दुर्घटना में बहुत ही गंभीर तरीके से चोटिल हो गए थे। जिसमें उनकी जान बहुत ही मुश्किल से बची थी। जिसकी वजह से उनके घुटने की सर्जरी हुई थी।

जिसके बाद वह अब तेजी से रिकवर होते हुए दिखाई दे रहे हैं। उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया हैं। जिसे देखकर आप अंदाजा लगा सकते हैं, कि पंत कितनी तेजी से रिकवर हो रहे हैं। दुर्घटना के कारण ऋषभ पंत होने आई पी एल 2023 में होने वाले मैचों से पूरी तरह क्रिकेट मैदान से दूर रहें।

बिना स्टिक के सहारे चलते हुए दिखाई दिए

 

View this post on Instagram

 

A post shared by RVCJ Media (@rvcjinsta)

इस वीडियो में पंत थोड़ी दूर तक स्टिक के सहारे चलते हुए दिखाई देते हैं। फिर वह स्टिक को सामने खड़े व्यक्ति के पास फेंक देते हैं।और बिना स्टिक के सहारे चलते हुए दिखाई देते हैं। लेकिन इस वीडियो में उनके दाहिने घुटने पर अभी भी पट्टी देखी जा सकती हैं।उनके इस पोस्ट के बाद भारतीय क्रिकेट फैंस बहुत ही खुश नजर आ रहे हैं। यह वीडियो देखकर अंदाजा लगाया जा रहा है,कि वह बहुत ही जल्दी क्रिकेट खेलने के लिए मैदान पर उतरेंगे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top