एम एस धोनी ने अपने संन्यास पर हैरान कर देने वाला जवाब देकर प्रशंसकों का दिल जीत लिया-

m s dhoni

आपको बता दें,कि भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी जल्दी ही 42 साल के होने वाले हैं। और यह संभावना जताई जा रही हैं,कि वह आईपीएल से जल्दी ही सन्यास ले सकते हैं। हालांकि महेंद्र सिंह धोनी ने अपनी तरफ से आईपीएल से संन्यास लेने के बारे में कोई भी बयान जारी नहीं किया हैं। इसी बीच लखनऊ के खिलाफ मैच से पहले धोनी जब टॉस के लिए पहुंचे थे,तो वहां पर मौजूद न्यूजीलैंड के शानदार कमेंटेटर ने उनसे एक सवाल किया।

MS Dhoni 1

जिसके बाद धोनी ने शानदार जवाब दिया। जिससे उनका यह जवाब काफी तेजी से वायरल हो रहा हैं। मशहूर कॉमेंटेटर डैनी मॉरीसन ने धोनी से कहा कि क्या हम आपको आखिरी बार आईपीएल में देख रहे हैंं। यह सवाल सुनकर पहले धोनी मुस्कुराने लगे और इसके बाद कहा कि मैं अपना आखिरी आईपीएल खेल रहा हूं। यह आपने कहा है मैंने नहीं धोनी के इस जवाब ने फैंस को सोचने के लिए मजबूर कर दिया कि क्या धोनी आईपीएल से संन्यास लेंगे या अगले साल भी खेलेंगे। उनका जवाब सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा हैं।

आपको बता दें,कि महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में चेन्नई ने पहले 9 मैचों में 5 मैच जीते हैं। और इसके अलावा धोनी अपनी बल्लेबाजी के दौरान भी अच्छे टच में दिखाई देते हैं। उन्होंने खुद को बल्लेबाजी के लिए ज्यादा समय नहीं दिया हैं। लेकिन कुछ दिनों के लिए बल्लेबाजी के आने वाले समय में कई छक्के मारे और अपने फैंस का भरपूर मनोरंजन किया। इस सीजन के 9 मैच की 6 पारियों में वह 74 रन बना चुके हैं।जिसमें 8 छक्के भी शामिल हैं।

MS Dhoni 2

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top