ईशान किशन ने मारा खतरनाक 102 मीटर का छक्का, जिसे देखकर रोहित शर्मा के रिएक्शन का वीडियो हुआ वायरल-

ishan kishan

आईपीएल 2023 का 54 वां मुकाबला मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच देखने को मिला। यह मुकाबला बहुत ही रोमांचक था। जिसमें रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर RCB की टीम को पहले बल्लेबाजी करने का न्योता दिया और बल्लेबाजी करते हुए आरसीबी की टीम ने मुंबई के सामने 200 रन का लक्ष्य रखा। जवाब में उतरी मुंबई इंडियंस की टीम की तरफ से ईशान किशन ने एक ऐसा आक्रामक 102 मीटर का छक्का मारा। जिसे देखकर सभी लोग हैरान हो गए। दरअसल पारी का चौथा ओवर चल रहा था।

इस दौरान गेंद की कमान गेंदबाज जोश हेजलवुड के हाथ में थी। तभी ओवर की पहली गेंद पर ईशान किशन ने एक शानदार छक्का मारा। यह छक्का 102 मीटर का था। जिसे देख रोहित शर्मा हैरान हो गए। आप यह वीडियो देख कर इसका अंदाजा लगा सकते हैं। 200 के स्ट्राइक रेट अपनी टीम की तरफ से ईशान किशन ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए 6 विकेट से यह मैच अपने नाम कर लिया।

ईशान किशन मैदान पर आते ही आरसीबी के गेंदबाजी यूनिट के पसीने छुड़ा दिए और इसी बीच उन्होंने 21 गेंदों में 42 रनों की शानदार पारी खेली जिसमें चार चौके और 4 छक्के भी शामिल थे। अपने इस शानदार पारी से ईशान किशन भारतीय क्रिकेट के फैंस के दिलों पर छा गए हैं और लोगों इन्हें काफी पसंद भी कर रहे हैं और इनके छक्के का वीडियो काफी तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा हैं और लोग इस पर अपनी-अपनी प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top