शुभमन के शतक से क्वालिफायर-2 में गुजरात ने मुंबई को 62 रन से हराया, लगातार दूसरी बार फाइनल में पहुंचा गुजरात-

Gujarat beat Mumbai by 62 runs in Qualifier-2 with Shubman's century

गुजरात टाइटंस की टीम आईपीएल के फाइनल में पहुंच गई है। उसने शुक्रवार 26 मई को पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस को क्वालिफायर-2 में हरा दिया। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में गुजरात ने 62 रन से जीत प्राप्त की। बारिश से संभावित मैच में रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले बॉलिंग करने का फैसला किया। गुजरात ने 20 ओवर में तीन विकेट पर 233 रन बनाए। जवाब में मुंबई की टीम 18.2 ओवर में 171 रन पर आल आउट हो गई।

 

गुजरात की फाइनल में एंट्री

गुजरात टाइटंस ने मुंबई इंडियंस को हराकर लगातार दूसरे बार फाइनल में जगह बना ली। उसने क्वालिफायर-2 में मुंबई को 62 रन से हरा दिया। खिताबी मुकाबले में उसका सामना चेन्नई सुपरकिंग्स से अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में ही होगा। चेन्नई 10वीं बार फाइनल में खेलेगी। वहीं, गुजरात टाइटंस की टीम पिछली बार आईपीएल में आने के बाद लगातार दूसरा फाइनल खेलेगी। उसने पिछले साल राजस्थान रॉयल्स को हराकर खिताब जीता था। गुजरात की टीम फाइनल में चेन्नई से बदला लेने भी उतरेगी। महेंद्र सिंह धोनी की टीम ने हार्दिक पांड्या की टीम को क्वालिफायर-1 में हरा दिया था।

मुंबई की टीम गुजरात से मिले 234 रन के लक्ष्य के सामने ढेर हो गई। वह 18.2 ओवर में 171 रन पर ऑलआउट हो गई। मुंबई के लिए सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा और कैमरन ग्रीन ही दहाई का आंकड़ा पार कर पाए। सूर्यकुमार ने 38 गेंद पर सबसे ज्यादा 61 रन बनाए। उन्होंने सात चौके और दो छक्के लगाए। तिलक वर्मा ने 14 गेंद पर 43 रन बनाए। वहीं, कैमरन ग्रीन ने 20 गेंद पर 30 रन का योगदान दिया। मुंबई के आठ खिलाड़ी दहाई का आंकड़ा पार नहीं कर पाए।

रोहित का नही चला बल्ला

ईशान किशन के चोटिल होने के कारण नेहाल वधेरा ने रोहित शर्मा के साथ पारी की शुरुआत की। वधेरा चार और रोहित शर्मा आठ रन बनाकर मोहम्मद शमी का शिकार बने। किशन की जगह कनक्शन सब्सीट्यूट के रूप में आए विष्णु विनोद पांच और विस्फोटक बल्लेबाज टिम डेविड दो रन बनाकर पवेलियन लौट गए। कुमार कार्तिकेय ने छह, जेसन बेहरेनडॉर्फ ने नाबाद तीन और क्रिस जॉर्डन ने दो रन बनाए। पीयूष चावला खाता खोल पाए।

गुजरात के गेंदबाजों का बढ़िया प्रदर्शन

गुजरात के गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया। मोहम्मद शमी ने अपने शुरुआती दो ओवरों में रोहित और नेहाल को आउट कर गुजरात को बड़ी सफलता दिलाई। उनके बाद मोहित शर्मा ने पांच विकेट लेकर मुंबई की टीम को ढेर कर दिया। राशिद खान को दो और जोशुआ लिटिल को एक सफलता मिली।

शुभमन के शतक की बदौलत गुजरात ने बड़ा स्कोर

गुजरात के लिए शुभमन गिल ने सर्वाधिक 129 रन बनाए। उन्होंने 60 गेंद की पारी में सात चौके और 10 छक्के लगाए। गिल का चार मैचों में यह तीसरा शतक है। उन्होंने लीग राउंड के आखिरी दो मैचों में सनराइजर्स हैदराबाद और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ शतकीय पारी खेली थी। गिल के अलावा साई सुदर्शन ने 31 गेंद पर 43 रन बनाए। वह रिटायर्ट आउट हुए। कप्तान हार्दिक पांड्या ने 13 गेंद पर नाबाद 28 रन बनाए। उन्होंने दो चौके और दो छक्के लगाए। ऋद्धिमान साहा ने 16 गेंद पर 18 रन बनाए। राशिद खान दो गेंद पर पांच रन बनाकर नाबाद रहे। मुंबई इंडियंस के लिए आकाश मधवाल और पियूष एक-एक विकेट लिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top