करोड़पति होने के बाद भी जमीन से जुड़े हैं धोनी, क्रिकेट के अलावा है खेती का शौक, उगाते हैं लाल लाल टमाटर- वीडियो

MS dhoni

भारतीय टीम के पूर्व कप्तान और “कैप्टन कूल” के नाम से जाने जाने वाले “महेंद्र सिंह धोनी” को तो आप जानते ही होंगे, जिन्होंने भारतीय टीम को कई महत्वपूर्ण ट्राफी जीताई हैं। जिनमें से आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप, आईसीसी T20 वर्ल्ड कप और चैंपियंस ट्रॉफी जैसे ट्रॉफीया भी शामिल है।यहां तक की शानदार खिलाड़ी “महेंद्र सिंह धोनी” ने अपनी कप्तानी में भारतीय टीम को एक अलग ही सफलता की सीढ़ी तक पहुंचाया है।

Ms Dhoni Farming with Tractor in his Farm House 🚜🏠 धोनी खेत जोतते हुए , धोनी  खेती करते हुए । - YouTube

हालांकि बीच में यह बातें सुनी जा रही थी, कि पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कह दिया है।और इस समय वह अपने पर्सनल लाइफ में व्यस्त चल रहे हैं। आपको बता दें,कि हाल ही में सोशल मीडिया पर धोनी का एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें वह अपने रांची के फार्म हाउस में खेती करते हुए नजर आ रहे हैं। धोनी को अक्सर अपने जानवरों के प्रति ज्यादा प्रेम भाव रखते हुए देखा जा सकता है। उन्हें प्रकृति के साथ भी जुड़े रहना बहुत पसंद है।

ms dhoni

धोनी जितना अपने परिवार और दोस्तों से प्यार करते हैं। ठीक वैसे ही वह प्रकृति और जानवरों से भी प्यार करते हैं। और उनका काफी अच्छे से देखभाल करते हैं। और जो पर्यावरण को बनाए रखने के लिए खेतों में कीटनाशक दवाओं का प्रयोग करते रहते हैं।जिससे खेत की उर्वरक क्षमता नष्ट ना हो। और फसल अच्छी तरह से बन सके।आपको बता दें, कि धोनी ने अपने फार्म हाउस के माध्यम से गरीबों की स्थिति को दूर करने की कोशिश की है। वह अपने फार्म हाउस पर धान मक्का और दालों की खेती करते रहते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top