अर्जुन तेंदुलकर ने पहना रोहित शर्मा के हाथों डेब्यू कैप जिस पर अर्जुन भावुक होते हुए भी नजर आए तो पूरी टीम ने बढ़ाया हौसला –

arjun tendulkar

आपको बता दें,कि अर्जुन तेंदुलकर को आईपीएल में मुंबई इंडियंस के लिए डेब्यू करने का मौका मिल गया है। जिससे आज का दिन तेंदुलकर फैमिली के लिए बहुत ही खास हो गया है। आपको बता दें,कि अर्जुन तेंदुलकर क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर के बेटे हैं। इस खास मौके पर उनके परिवार के सदस्य भी मौजूद थे। और फैंस भी लंबे समय से अर्जुन के डेब्यू का इंतजार कर रहे थे।

मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा ने अर्जुन तेंदुलकर को खुद अपने हाथ से डेब्यू कैप पहनाया। जिसके बाद वह भावुक होते हुए भी दिखे। इसका अंदाजा आप इस वीडियो को देखकर लगा सकते हैं। यह वीडियो काफी तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और लोगों के बीच में चर्चा का विषय का कारण बना हुआ।दरअसल आईपीएल 21वां मुकाबला मुंबई इंडियंस और केकेआर के बीच वानखेड़े स्टेडियम में हुआ।

जिसके कप्तान रोहित शर्मा ने अपनी प्लेइंग इलेवन में अर्जुन तेंदुलकर को भी शामिल किया और इस खास मौके पर रोहित ने भी इस युवा खिलाड़ी का अभिवादन किया। और वही टीम के भी बाकी सदस्यों ने तालियां बजाकर इस खिलाड़ी का उत्साहवर्धन किया। इस मैच में अरशद खान की जगह प्लेइंग इलेवन में अर्जुन को शामिल किया गया है।आपको बता दें, कि अरशद इंजरी के कारण मैच से बाहर हो गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top