हार्दिक पांड्या की खतरनाक शाटॅ पर घायल हुए अर्जुन तेंदुलकर, जिसके बाद मैदान पर तुरंत पहुंची मेडिकल टीम-

hardik pandya and arjun tendulkar

आपको बता दें,कि गुजरात टाइटंस और मुंबई इंडियंस के बीच एक रोमांचक मुकाबला 25 अप्रैल को देखने को मिला। जिसमें लाइव मैच के दौरान अर्जुन तेंदुलकर घायल हो गए। दोनों टीम के बीच आईपीएल 2023 का 35 वां मैच खेला जा रहा था।जिसमें हार्दिक पांड्या के एक शाटॅ पर अर्जुन तेंदुलकर इंजरी के शिकार हो गए।जिसके बाद वह मैदान पर दर्द से कराहते हुए नजर आए।जिसे देखकर तुरंत मेडिकल टीम मैदान पर पहुंचती हैं।और उनका इलाज करती हैं। दरअसल टॉस हारने के बाद गुजरात को पहले बल्लेबाजी करने का निमंत्रण मिला।जिस पर टीम की पारी का चौथा ओवर था।

हार्दिक के घातक शॉट पर चोटिल हुए अर्जुन तेंदुलकर

अर्जुन तेंदुलकर

मुंबई इंडियंस की ओर से जेसन बेहरेनडॉर्फ ने एक शानदार गेंद 136.7 KMPH की रफ्तार से हार्दिक पांड्या को डाली। इस शाटॅ पर बल्लेबाज ने शार्ट फाइन लेग की दिशा में शाटॅ जड़ा।लेकिन उनका यह शाटॅ गलत चला गया और गेंद सीधा अर्जुन तेंदुलकर के पैर के ऊपरी भाग पर लग गया।जिसके बाद वह मैदान पर कराहते हुए नजर आए। गेंद लगने के तुरंत बाद अर्जुन तेंदुलकर मैदान से बाहर गए। जहां पर उन्हें फिजियोथैरेपिस्ट ने देखा।

इसी बीच क्रीज पर मौजूद हार्दिक पांड्या अर्जुन से उनका हालचाल पूछते हुए भी नजर आएं। इस दौरान पांडया मुस्कुरा भी रहे थे।तब उनके रिएक्शन का वीडियो काफी तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। हालांकि अर्जुन तेंदुलकर को चोट ज्यादा गंभीर नहीं लगी थी।जिससे वह गेंदबाजी के लिए फिर से फील्ड पर वापस आ गए।हालांकि हार्दिक पांड्या इस मैदान पर अपने कुछ खास परफॉर्मेंस में नजर नहीं आए।वह 14 गेंद पर सिर्फ 13 रन ही बनाते हुए नजर आए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top