मुंबई इंडियंस के ड्रेसिंग रूम में अर्जुन तेंदुलकर के लिए बजी तालियां, फिर बेटे को पहनाया मैडल, आइए जानते हैं, पूरी घटना के बारे में।

arjun tendulkar sachin tendulkar

आपको बता दें, कि हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में मुंबई इंडियंस और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच एक रोमांचक मुकाबला खेला गया। यह मुकाबला काफी रोमांचक था। जिसमें मुंबई इंडियंस ने 14 रन से जीत अपने नाम किया। टॉस जीतकर हैदराबाद में सबसे पहले विपक्षी टीम को बल्लेबाजी के लिए निमंत्रित किया।इस मैच में मुंबई ने अपनी शानदार बल्लेबाजी के साथ-साथ बेहतरीन गेंदबाजी भी दिखाई।और वही इस मैच से अर्जुन तेंदुलकर ने अपना पहला आईपीएल विकेट का खाता भी खोला और भुवनेश्वर कुमार को अपना निशाना बनाया।

mumbai 1234 2023 04 19T172226.574

जिसके बाद पिता सचिन तेंदुलकर ने अपने बेटे को एक खास सम्मान दिया। जिसे अर्जुन तेंदुलकर कभी भी भूल नहीं सकते हैं। आपको बता दें, कि अर्जुन तेंदुलकर ने अपना आईपीएल डेब्यु केकेआर के खिलाफ किए गए मुकाबले में किया था। लेकिन उन्हें इसमें सफलता नहीं मिली थी। लेकिन उसके बाद उन्होंने हैदराबाद के खिलाफ खेले गए मुकाबले में अपना पहला विकेट लिया। जिसके बाद मुंबई की टीम काफी खुश होते हुए नजर आ रही थी, और टीम के सभी खिलाड़ियों ने अर्जुन को प्रोत्साहन देते हुए उनका हौसला अफजाई कर रहे थे।

पिता ने पहनाया मेडल 

mumbai 1234 2023 04 19T172328.003

ड्रेसिंग रूम में हर कोई अर्जुन तेंदुलकर की जमकर तारीफ कर रहा था। वही उनके इस वीडियो को मुंबई इंडियंस ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल पर साझा किया। जिसमें अर्जुन को सभी खिलाड़ी और कप्तान भी बधाई देते हुए दिखाई दे रहे हैं। और इस वीडियो में सचिन तेंदुलकर अपने बेटे को टी-शर्ट पर POTM पहनाते हुए दिखाई दे रहे हैं। जिसकी वजह से यह वीडियो सोशल मीडिया में काफी तेजी से वायरल हो रहा हैं। और लोग इसे काफी पसंद भी कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top