धोनी ने एक बार फिर जीता सबका दिल, क्रिकेट के भगवान सचिन तेंदुलकर को देख पैरों में गिर पड़े माहि, ऐसे लिया आशीर्वाद- वीडियो

Mahi fell at the feet of Sachin Tendulkar

आपको बता दें,कि 6 मई को आई पी एल 2023 सीजन का 49 वां मुकाबला चेन्नई के चेपाक क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया। यह मुकाबला चेन्नई सुपर किंग और मुंबई इंडियंस की टीम के बीच देखने को मिला। चेन्नई टीम के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया। जिसके बाद बल्लेबाजी करते हुए मुंबई इंडियंस की टीम ने 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 139 रन बनाया। चेन्नई सुपर किंग की तरफ से इस लक्ष्य को हासिल करने के लिए ऋतुराज गायकवाड और देवोने कवय ने अपने शानदार परफॉर्म से 17.4 ओवर में ही केवल 4 विकेट के नुकसान पर इस लक्ष्य को हासिल कर लिया।

वही इस मैच के बाद एक वीडियो काफी तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा हैं। जिसमें चेन्नई सुपर किंग की टीम के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी इस मैच को जीतने के पहले मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर के पैरों में गिर गए। जिससे भारतीय क्रिकेट फैंस उनके और भी दीवाने हो गए हैं। दरअसल मैच शुरू होने से पहले चेन्नई सुपर किंग और मुंबई इंडियंस कि दोनों ही टीमें खिलाड़ी चेकअप के दौरान मैदान पर प्रैक्टिस कर रहे थे। जिस पर महेंद्र सिंह धोनी भी वहां पर मौजूद थे।

तभी धोनी ने देखा मुंबई इंडियंस टीम के मेंटर मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर भी मैदान में मौजूद हैं। तभी तुरंत धोनी सचिन तेंदुलकर के पास गए और उनके पैर छूते हुए नजर आए। आपको बता दें,कि महेंद्र सिंह धोनी सचिन तेंदुलकर के बहुत ही गहरे दोस्त हैं। दोस्त होने के साथ ही महेंद्र सिंह धोनी सचिन तेंदुलकर को अपना आइडियल मानते हैं और यही वजह हैं,कि मैदान में सचिन के छूने के लिए माही दौड़ पड़े। जिसका वीडियो काफी तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा हैं और लोग इसे काफी पसंद भी कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top