मुंबई इंडियंस ने इस डांस वीडियो को अपने ऑफिशल इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर करके कैप्शन में लिखा “बॉल डोलतोय”, आइए जानते हैं, पूरी घटना के बारे में-

mumbai indians dance video

आपको बता दें, कि इस वीडियो में मुंबई इंडियंस की टीम झूमते हुए नजर आ रही है। और इसमें अर्जुन तेंदुलकर के साथ-साथ शानदार बल्लेबाज ईशान किशन और डेविड भी जमकर जश्न मनाते हुए दिखाई दे रहे हैं। तीनों ही अपनी टीम के साथ काफी मस्ती करते हुए और डांस करते हुए नजर आ रहे हैं। जिसके कारण यह वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है।और इसे लोग काफी पसंद भी कर रहे हैं। आपको बता दें, कि मुकाबले के बाद होटल में जाकर टीम के सभी खिलाड़ियों ने जीत का जश्न मनाया और झूम कर डांस किया।

इस वीडियो को मुंबई इंडियंस ने अपने ऑफिशल इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया। जिसमें अर्जुन तेंदुलकर भी बहुत ही खुश नजर आ रहे हैं।और उन्हें ईशान किशन और डेविड के साथ जमकर ठुमके लगाते हुए देखा जा सकता हैं।आपको बता दें, कि यह मुंबई इंडियंस की इस सीजन की दूसरी जीत हैं। इस वीडियो को भारतीय फैंस काफी ज्यादा पसंद कर रहे हैं। आपको बता दें, कि आईपीएल का 22 वां मैच मुंबई इंडियंस और केकेआर के बीच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला गया था।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Mumbai Indians (@mumbaiindians)

यह मुकाबला बहुत ही रोमांचक था और इस मैच में अगर अर्जुन तेंदुलकर की बात करें,तो पूर्व भारतीय बल्लेबाज क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर का भी आईपीएल में डेब्यू हुआ था। और मैच का पहला ओवर भी अर्जुन से ही कराया गया। इस मुकाबले में उन्होंने बहुत ही अच्छा प्रदर्शन किया।जिसमें उन्होंने 2 ओवर में 70 रन दिए और मुंबई इंडियंस ने काफी अच्छी शुरुआत की और यह मुकाबला 5 विकेट से जीत गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top