मैच जीतने के बाद भी एम एस धोनी आग बबूला होते हुए नजर आए और इन खिलाड़ियों को दी खास चेतावनी-

ms dhoni

आपको बता दें, कि एमएस धोनी की कप्तानी वाली टीम चेन्नई सुपर किंग ने आईपीएल 2023 में एक बार फिर अपनी शानदार जीत हासिल कर ली है। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को उसी के घर में 17 अप्रैल को CSK ने हरा दिया।और 2 अंक और हासिल कर लिया। और अब पॉइंट्स टेबल में अपनी स्थिति और मजबूत कर ली।

एमएस धोनी को आई ब्रावो की याद

एमएस धोनी

आपको बता दें, कि इस मैच में चेन्नई के खिलाड़ियों का प्रदर्शन बहुत ही शानदार था।फिर भी इसके बावजूद “कैप्टन कूल”कहे जाने वाले महेंद्र सिंह धोनी अपनी टीम के गेंदबाजों की गेंदबाजी से कुछ खास खुश नजर नहीं आए। उनको टीम के पूर्व खिलाड़ी ड्वेन ब्रावो को याद करते हुए देखा गया। दरअसल मैच सेरेमनी के दौरान एमएस धोनी ने टीम के शानदार बल्लेबाज शिवम दुबे को लेकर कहा कि, वह एक शानदार बल्लेबाज है।

गेंदबाज़ों के प्रदर्शन से खुश नहीं हुए एमएस धोनी!

एमएस धोनी

और लंबे होने के कारण उनकी रीच भी ज्यादा है। साथ ही उन्होंने दुबे को खुद पर भरोसा करने की सलाह दी। महेंद्र सिंह धोनी ने कहा जब आप बेंगलुरु के लिए खेलने आते हैं, तो आपको पता है, कि विकेट कैसा होगा साथ ही यहां पर बहुत ओस होता हैं। आप हमेशा ही चाहते हैं, कि यहां पर हम कुछ अतिरिक्त रन बनाएं।अगर आप 160 – 165 का स्कोर बनाते हैं। तो आपको पता होता होगा,कि मैच इतने में खत्म हो जाएगा।शिवम काफी लंबे हैं। वह हमारे कैंप के दौरान चोटिल हो गए थे। और उन्हें खुद पर भरोसा करना होगा कि वह बीच के ओवरों में रन बना सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top