रिंकू सिंह ने 5 गेंदों में 5 छक्के जड़कर शानदार इतिहास रच दिया है, उनके इस शानदार परफॉर्मेंस को देखकर टीम इंडिया ने उन्हें बुलावा भेजा है-

RINKU SINGH

आपको बता दें, कि आई पी एल 2023 में पहली बार मुंबई इंडियंस और केकेआर की टीम आमने-सामने थी।मुंबई इंडियंस ने 5 विकेट से यह मुकाबला अपने नाम कर लिया। और पॉइंट टेबल में दूसरा स्थान प्राप्त कर लिया। वही मैच खत्म होने के बाद दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने आपस में एक – दूसरे के साथ मिलते हुए दिखाई दिए।जिसमें रोहित शर्मा और रिंकू सिंह की मुलाकात ने इंटरनेट पर काफी धमाल मचा दिया है।और इस तस्वीर को मुंबई इंडियंस ने अपनी सोशल मीडिया हैंडल पर साझा करते हुए कैप्शन में लिखा है, कि “हिटमैन से मिले रिंकू” और दोनों ही मैदान से बाहर मारना पसंद करते हैं।

इस तस्वीर को केकेआर और एमआई के फैंस काफी ज्यादा पसंद कर रहे हैं। और जमकर इनकी प्रशंसा भी कर रहे हैं।हालांकि रोहित शर्मा मुंबई इंडियंस के साथ-साथ टीम इंडिया के भी कप्तान हैं।जिससे रिंकू सिंह को वह मौका भी दे सकते हैं। इस तस्वीर को देखकर एक यूजर ने लिखा कि दोनों खिलाड़ी को छक्का मारना बहुत पसंद है।और वही दूसरे यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा कि, टैलेंट को टैलेंट ही पहचानता है।ऐसी ही कई सारी प्रतिक्रियाएं सोशल मीडिया पर देखने को मिल रही है।

और लोग रिंकू सिंह को टीम इंडिया में शामिल करने के लिए जोर दे रहे हैं।मुंबई से पहले KKR का मुकाबला गुजरात की टीम के साथ हुआ था।जिसमें रिंकू सिंह की पारी ने गुजरात को हारने पर मजबूर कर दिया।और इस मुकाबले के आखिरी ओवर में जीत के लिए 29 रन की जरूरत थी। वहीं पर रिंकू ने अपनी शानदार पारी खेलते हुए यश की 5 गेंद पर 5 छक्के जड़कर मैच को अपने हिस्से में कर लिया। और रिंकू के इस पारी से उनकी प्रशंसा पूरे दुनिया भर में हो रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top