सचिन तेंदुलकर ने अपने बेटे को डेब्यू करता देख, भावुक होकर कहा “क्रिकेट आपको मेरी तरह प्यार करेगा”।

sachin tendulkar, arjun tendlukar

आपको बता दें, कि रविवार को चल रहे मुंबई इंडियंस और केकेआर के बीच मुकाबले में मुंबई इंडियंस की टीम ने केकेआर की टीम को 5 विकेट से हरा दिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए केकेआर की टीम ने मुंबई के सामने 187 रनों का लक्ष्य रखा। जिसमें मुंबई ने 14 गेंद शेष रहते ही मुकाबले को जीत लिया। और मुंबई की जीत से भी ज्यादा चर्चा में सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर बने रहे। दरअसल अर्जुन ने लंबे समय के बाद मुंबई की ओर से इस मैच में अपना डेब्यू किया और वही अर्जुन तेंदुलकर को डेब्यू करते हुए देखकर सचिन तेंदुलकर भावुक हो गए।

क्रिकेट आपको मेरी तरह प्यार करेगा – सचिन तेंदुलकर 

और उन्होंने सोशल मीडिया पर एक भावुक नोट्स लिखा।उन्होंने पोस्ट साझा करते हुए अपने बेटे अर्जुन के लिए कैप्शन में लिखा कि “आज आपने एक क्रिकेटर के रूप में बहुत ही अहम कदम उठाया है। आपके पिता जो आपसे बहुत मोहब्बत करते हैं। मुझे अच्छे से पता है। आप खेल का सम्मान करेंगे और खेल भी आपको प्यार करेगा।” आपने यहां तक पहुंचने के लिए बहुत मेहनत की है। और मुझे विश्वास है, कि आप हमेशा मेहनत करते रहेंगे। आपके खूबसूरत जर्नी की शुरुआत के लिए आपको ढेर सारी शुभकामनाएं।

लंबे समय तक करना पड़ा इंतज़ार 

358193.3

हालांकि यह बताया जा रहा है, कि अर्जुन तेंदुलकर को आईपीएल में डेब्यू करने के लिए लगभग 3 साल तक का लंबा सफर तय करना पड़ा था। हालांकि बहुत लंबे समय के बाद टीम के कप्तान रोहित शर्मा ने अर्जुन तेंदुलकर को मौका दिया। और अर्जुन को लेकर आने के लिए रोहित शर्मा ने बड़ी कुर्बानी दी। उन्होंने खुद को इस मैच में इंपैक्ट प्लेयर के तौर पर शामिल किया। वही अर्जुन ने अपने 2 ओवर में 17 रन दिए। लेकिन उन्हें एक भी सफलता नहीं मिल पाई। उनका इकोनामी रेट 8.5 का रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top