भारत के अनुभवी खिलाडी को एशियन गेम्स 2023 मे नही मिला जगह, तो फैंस BCCI पर हो रहे आग बबूला-

India's experienced player did not get place in Asian Games 2023

हम आपको बतादे की चीन में 8 सितंबर से एशियन गेम्स खेला जाने वाला है। 2023 एशियन गेम्स के लिए BCCI ने भारतीय टीम के 15 सदस्यीय खिलाडी का ऐलान कर दिया है। जिसमें स्टार बल्लेबाज शिखर धवन को नहीं लिया गया है।

टीम का ऐलान करने से पहले ऐसा लग रहा था की धवन को कप्तान बनाया जा सकता है। लेकिन ऐसा नहीं हुआ और बीसीसीआई इस टूर्नामेंट के लिए ऋतुराज गायकवाड़ को कप्तान बनाया। वहीं शिखर को नजरअंदाज किए जाने के बाद फैंस सोशल मीडिया पर उन्हें ट्रोल कर रहे हैं।

Shikhar Dhawan को नहीं मिली जगह एशियन गेम्स में

एशियन गेम्स 2023 मे भारतीय पुरूष क्रिकेट टीम भी भाग लेने जा रही है। जिसके लिए BCCI ने टीम इंडिया की 15 सदस्यीय टीम का घोसणा कर दिया। इस टूर्नामेंट के लिए सलामी बल्लेबाज ऋतुराज गायकवाड़ (Rituraj Gaikwad) को कप्तानी मिली।

जबकि रिंकू सिंह, तिलक वर्मा, राहुल त्रिपाठी और  शाहबाज अहमद को मौका मिला है। लेकिन स्टार बल्लेबाज शिखर धवन (Shikhar Dhawan) को एक बार फिर नजर अंदाज किया गया। जिसके बाद अपना गुस्सा जाहिर करते हुए सोशल मीडिया पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

एक यूजर ने लिखा, ”शिखर को दूध में से मक्खी की तरह निकाल दिया है” जबकि दूसरे यूजर ने लिखा, ”एशियाई खेलों की कप्तानी के लिए शिखर धवन का नाम क्यों नहीं लिया गया”. फैंस शिखर को एशिन गेम्स में खेलता हुआ देखना चाहते थे। लेकिन ऐसा नहीं हो सका।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top