Ms dhoni birthday: माही सर एक ही तो दिल है कितनी बार जीतोगे, महेंद्र सिंह धोनी ने एक बार फिर फैंस का जीता दिल, अपने जन्मदिन पर घर से बाहर नहीं आ सके तो अपने छत से किया फैंस को किया हाय-

Couldn't come out of the house on my birthday so said hi to my fans from my terrace

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी 7 जुलाई 2023 को 42 साल के हो गए टीम इंडिया के महान कप्तान के चाहने वालों से पूरी दुनिया वाकिफ है और इसको जन्मदिन पर बधाई और उनको समर्पित गिफ्ट से पता चल गया हैदराबाद में धोनी का 55 फीट का कट आउट लगाया गया तो आंध्र प्रदेश में 77 फीट का उनका कटआउट लगाया गया जन्मदिन पर महेंद्र सिंह धोनी ने भी अपने फैंस को खास गिफ्ट दिया और कुछ ऐसा किया जिसने सबका दिन बना दिया |

महेंद्र सिंह धोनी को इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास लिए हुए दो साल से ज्यादा हो गए लेकिन उनके चाहने वालों की संख्या में कमी आने की जगह उल्टा यह बढ़ती जा रही है 7 जुलाई 1981 को रांची में जन्में पूर्व भारतीय कप्तान ने शुक्रवार को अपने जन्मदिन फैंस के लिए यादगार बनाया क्रिकेट की दुनिया से दिग्गजों के अलावा विदेशी टीमों के खिलाड़ियों ने भी बधाई संदेश दिए |

सचिन तेंदुलकर, हरभजन सिंह और वीरेंद्र सहवाग जैसे भारतीय दिग्गजों सहित दुनिया भर के प्रमुख क्रिकेटरों, प्रशंसकों और अन्य लोगों ने भारत के पूर्व कप्तान और करिश्माई विकेटकीपर बल्लेबाज महेंद्र सिंह धोनी को उनके 42वें जन्मदिन पर शुक्रवार को बधाई दी |

धोनी सर एक ही तो दिल है कितनी बार जीतोगे

7 जुलाई का दिन क्रिकेट प्रेमियों के लिए किसी त्योहार से कम नहीं है। भारतीय क्रिकेट को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर विजयी बनाने वाले कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का इस दिन जन्मदिन है। धोनी ने अपनी कप्तानी में भारत को तीन आईसीसी ट्रॉफियां जीतवाई है। एमएस धोनी की कप्तानी में चेन्नई सुपर किंग्स ने हाल ही में गुजरात टाइटंस को हराकर पांचवां आईपीएल खिताब जीता।

धोनी के जन्मदिन पर फैंस धोनी के घर के बाहर पहुंच गए थे और फैंस को निराश ना करते हुए धोनी ने अपने घर की छत पर खड़े होकर हाथ हिलाते हुए उनका शुक्रियादा करते हुए नजर आए। धोनी को देखकर फैंस काफी ज्यादा उत्साहित हो गए और धोनी-धोनी के नारे लगाने लगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top