IPL के इतिहास में 5 बल्लेबाज जिन्होंने लगाए हैं सबसे ज्यादा छक्के, लिस्ट में 2 भारतीय भी शामिल, देखिये कौन है कितने नंबर पर ?

top 5 best player

आई पी एल 2023 की शुरुआत हो चुकी है। वहीं इस साल भी कई रिकॉर्ड टूटेंगे और कई नए रिकॉर्ड बनते हुए भी दिखाई देंगे। आईपीएल एक ऐसा टूर्नामेंट है जो पूरी दुनिया में सबसे अधिक पसंद किया जाता है। वही इस लीग में कई बल्लेबाज मैदान के चारों तरफ रन बनाते हुए नजर आते रहते हैं और कई गेंदबाजों की पिटाई करते हुए काफी सारे रिकॉर्ड अपने नाम करते हैं। वही आज हम आपको बताने वाले हैं आईपीएल के इतिहास में पांच ऐसे बल्लेबाज जिन्होंने आईपीएल में सबसे ज्यादा छक्का लगाया है। वही महत्वपूर्ण बात यह है कि इस लिस्ट में दो भारतीय खिलाड़ियों का नाम भी दर्ज है।

 

1. क्रिश गेल

वेस्टइंडीज टीम के दिग्गज बल्लेबाज क्रिस गेल ने आईपीएल में सबसे अधिक छक्का लगाने के लिस्ट में नंबर वन स्थान पर आते हैं। क्रिस गेल ने 142 मैचों में खेलते हुए 357 छक्के मारे हैं। इसके अलावा 142 मैचों में 4965 रन भी बनाया है। वहीं इस दौरान क्रिस गेल के बल्ले से 6 शतक भी शामिल है।

 

2. एबी डिविलियर्स


आईपीएल के इतिहास में सबसे अधिक छक्का लगाने के लिस्ट में रॉयल चैलेंजर बेंगलुरु टीम के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज और साउथ अफ्रीका टीम के पूर्व कप्तान एबी डिविलियर्स ने 184 मैचों में 251 छक्के लगाए हैं। वहीं आईपीएल में डिविलियर्स के नाम कुल 3 शतक शामिल है। वही आपको बता दे कि एबी डीविलियर्स ने अब क्रिकेट के सभी फॉर्मेट से संन्यास ले लिया है।

 

3. रोहित शर्मा


भारतीय टीम के कप्तान और आईपीएल में मुंबई इंडियंस टीम के कप्तान रोहित शर्मा का नाम आईपीएल के इतिहास में सबसे अधिक छक्का लगाने के लिस्ट में तीसरे स्थान पर शामिल है। रोहित शर्मा ने 227 मैचों में खेलते हुए 240 छक्का मारा हुआ है। इसके अलावा उनके बल्ले से 1 शतक भी शामिल है।

 

4. एमएस धोनी


इस लिस्ट में चौथे नंबर पर सीएसके के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का नाम दर्ज है। महेंद्र सिंह धोनी ने 234 मैचों में खेलते हुए 229 छक्का लगाया हुआ है। आपको बता दें कि आईपीएल 2023 के पहले मुकाबले में एमएस धोनी ने एक खास रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। उन्होंने विराट कोहली के बाद किसी एक फ्रेंचाइजी के लिए 200 छक्का लगाने वाले दूसरे खिलाड़ी बन चुके हैं।

5. किरन पोलार्ड


मुंबई इंडियंस टीम के पूर्व खतरनाक ऑलराउंडर खिलाड़ी कायरन पोलार्ड इस लिस्ट में पांचवें स्थान पर आते हैं। केरन पोलार्ड ने आईपीएल में 189 मैचों में खेलते हुए 223 छक्का लगाया है। वही जैसा कि हम सब जानते हैं कायरन पोलार्ड एक ऐसे बल्लेबाज थे जिनकी बल्लेबाजी के आगे बड़े-बड़े गेंदबाजों के पसीने छूट जाते थे। इसके अलावा पोलार्ड ने अपनी गेंदबाजी में भी कई बल्लेबाजों को परेशान किया हुआ है। वहीं आपको बता दें की अब पोलार्ड भी आईपीएल से संन्यास ले चुके हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top