विराट कोहली ने तोड़ दिया रोहित शर्मा का यह बड़ा रिकॉर्ड, आईपीएल में ऐसा करने वाले बने पहले भारतीय बल्लेबाज

virat kohi

रॉयल चैलेंजर बेंगलुरु टीम के पूर्व कप्तान और दिग्गज बल्लेबाजों में से एक विराट कोहली ने मुंबई इंडियंस टीम के कप्तान रोहित शर्मा का एक बड़ा रिकॉर्ड चकनाचूर कर दिया है। आपको बता दें कि विराट कोहली अब भारत के लिए आईपीएल टूर्नामेंट में सबसे अधिक बार तेज गति से अर्धशतक बनाने वाले पहले खिलाड़ी बन गए हैं। विराट कोहली ने रविवार के दिन खेले गए बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खतरनाक पारी खेलते हुए आई पी एल 2023 का झन्नाटेदार अंदाज में आगाज किया है।

Virat Kohli IPL Wallpapers - Top Free Virat Kohli IPL ...

आपको बता दें कि आईपीएल के इतिहास में ऐसा 23वी बार हुआ है जब विराट कोहली ने 150 प्लस स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी करते हुए अर्धशतक जड़ा हो। वही इससे पहले अभी तक यह रिकॉर्ड भारत के लिए रोहित शर्मा के नाम दर्ज था। रोहित शर्मा ने 22 बार आईपीएल में 150 प्लस स्ट्राइक रेट से अर्धशतक बनाया हुआ है। लेकिन अब विराट कोहली ने 23 बार ऐसा कारनामा करते हुए रोहित शर्मा के इस बड़े रिकॉर्ड को धराशाई कर दिया है। इसके बाद आपको बता दें कि इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर कैप्टन कूल महेंद्र सिंह धोनी का नाम दर्ज है। इन्होंने 19 बार ऐसा कारनामा किया है। इसके बाद सुरेश रैना ने भी 19 बार आईपीएल में खतरनाक बल्लेबाजी करते हुए 150 प्लस के स्ट्राइक रेट से अर्धशतक लगाया हुआ है।

Batted 90 minutes non-stop in nets': Kohli 'worked really hard' before GT  game | Cricket - Hindustan Times

रविवार के दिन विराट कोहली ने अपने शानदार प्रदर्शन को दिखाते हुए सभी का मन प्रभावित कर दिया। कोहली ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ केवल 49 गेंदों का सामना करते हुए 82 रनों की विस्फोटक पारी खेली है। वहीं इस दौरान कोहली के बल्ले से 6 चौके और 5 बड़े छक्के भी निकले हैं। वही इसके अलावा विराट कोहली का स्ट्राइक रेट 167 के पार चल रहा था। वही सबसे महत्वपूर्ण बात यह भी है कि विनिंग सिक्स भी विराट कोहली के बल्ले से ही निकला जब कोहली ने अरशद खान को लॉन्ग ऑन की तरफ गगनचुंबी छक्का जड़ा। वही इस मुकाबले को रॉयल चैलेंजर बेंगलुरु ने 8 विकेट से अपने नाम कर लिया और आईपीएल के टूर्नामेंट में बेहतरीन जीत के साथ शुरुवात किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top