मुंबई इंडियंस को दूसरे क्वालिफायर में मिली जगह, एलिमिनेटर मैच में मुंबई ने लखनऊ को 81 रन के बड़े अंतर से हराया-

lsg vs mi qualifier 2

आईपीएल 2023 के एलिमिनेटर match में मुंबई इंडियंस ने लखनऊ सुपर जाएंट्स को 81 रन से हरा दिया है। इसके साथ ही मुंबई ने दूसरे क्वालिफायर में जगह बना ली है। अब शुक्रवार को मुंबई का मैच गुजरात से होगा। मुंबई इंडियंस ने टॉस जीतकर पहले batting करते हुए 182 रन बनाए और इसके जवाब में लखनऊ की टीम केवल 101 रन ही बना पाई। और match हार गयी।

 

लखनऊ को मिली 81 रन से हार

मुंबई इंडियंस ने लखनऊ सुपर जाएंट्स को 81 रन से हरा दिया है। इस जीत के साथ ही मुंबई ने दूसरे क्वालिफायर में जगह बना ली है। अब शुक्रवार को मुंबई का match गुजरात से होगा। मुंबई इंडियंस ने टॉस जीतकर पहले batting करते हुए आठ विकेट पर 182 रन बनाए थे। इसके जवाब में लखनऊ की टीम 16.3 ओवर में सिर्फ 101 रन पर आल आउट हो गई। इस मैच में मुंबई के लिए बल्ले से सभी खिलाड़ियों ने योगदान दिया। सबसे ज्यादा 41 रन ग्रीन ने बनाए। वहीं, लखनऊ के लिए नवीन उल हक ने चार और यश ठाकुर ने तीन विकेट लिए। दूसरी पारी में लखनऊ के लिए सबसे ज्यादा 40 रन मार्कस स्टोइनिस ने बनाए। मुंबई के आकाश मधवाल ने पांच विकेट लिए।

इस मैच में हार के साथ लखनऊ का प्लेऑफ में पहली जीत हासिल करने का सपना टूट गया। यह टीम पिछले साल भी एलिमिनेटर मैच खेली थी और हार गई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top